📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,190 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : सरकार ने एक और भत्ते को दी मंजूरी, अब मिलेगा डबल बोनस

📅 29 September 2021, 02:00 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : सरकार ने एक और भत्ते को दी मंजूरी, अब मिलेगा डबल बोनस
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : सरकार ने एक और भत्ते को दी मंजूरी, अब मिलेगा डबल बोनस

कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता(Dearness Allowance) 28 परसेंट मिलन शुरू हो चुका है. DA बढ़ने के बाद अब कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी है. अब सरकार ने एक और भत्ते को मंजूरी दे दी है. हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) भी अब बढ़ गया है.

कर्मचारियों को मिलने लगा बढ़ा हुआ HRA

दरअसल, महंगाई भत्ते के 25 परसेंट से ज्यादा होने पर HRA अपने आप रिवाइज हो गया है. DoPT के नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बदलाव महंगाई भत्ते के आधार पर हुआ है. सरकार ने अब बढ़े हुए HRA में दूसरे केंद्रीय कर्मचारियों को भी शामिल करना शुरू कर दिया है. सभी कर्मचारियों को बढ़े हुए HRA का फायदा मिलने लगा है. इसलिए अब शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 परसेंट, 18 परसेंट और 9 परसेंट HRA मिलने लगा है. यह बढ़ोतरी भी DA के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है.

यह भी पढ़े : Jio के 5 वर्ष पूरे, देश में 1300 फीसदी बढ़ी डेटा खपत

ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’

शहर के हिसाब से मिलता है HRA

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है. मतलब जो कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपए महीने से ज्‍यादा HRA मिलेगा. इसके बाद Y Class वाले को 3600 रुपए महीना और फिर Z Class वाले को 1800 रुपए महीना. 

X कैटेगरी में 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर आते हैं. इन शहरों में जो केंद्रीय कर्मचारी हैं उन्‍हें 27 परसेंट HRA मिलेगा. Y कैटेगरी के शहरों में 18 परसेंट होगा और Z कैटेगरी में 9 परसेंट होगा.

कैसे कैलकुलेट होगा HRA

7th Pay Matrix के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56000 रुपए महीना है तो उसका HRA 27 परसेंट पर कैलकुलेट करना होगा. जो इस तरह से है. 

HRA = 56000 रुपए x 27/100= 15120 रुपए महीना

पहले HRA = 56000 रुपए x 24/100= 13440 रुपए महीना

इजाफा      = 15120-13440 =  1680 रुपये महीना

पहले कितना मिलता था HRA

7th Pay Commission जब लागू हुआ तब HRA को 30 परसेंट, 20 परसेंट और 10 परसेंट से घटाकर 24, 18 और 9 परसेंट कर दिया गया था. साथ ही इसकी 3 कैटेगरी बनाई थी X, Y और Z. उस दौरान DA को शून्य कर दिया गया था. उस वक्त ही DoPT के नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र था कि जब DA 25 परसेंट के स्तर को पार करेगा तो HRA अपने आप ही रिवाइज हो जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें