📅 Saturday, 21 November 2026 | 11:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी: शराब पर मिल रहा बंपर ऑफर तो ठेकों पर लगी लंबी कतारें, एक बोतल पर दूसरी FREE...

📅 26 March 2025, 11:22 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी: शराब पर मिल रहा बंपर ऑफर तो ठेकों पर लगी लंबी कतारें, एक बोतल पर दूसरी FREE...
शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी: शराब पर मिल रहा बंपर ऑफर तो ठेकों पर लगी लंबी कतारें, एक बोतल पर दूसरी FREE...

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी: उत्तर प्रदेश में शराब विक्रेताओं ने अपना पुराना स्टॉक खत्म करने के लिए एक बंपर ऑफर दे दिया है। शराब पर भारी छूट देने का फैसला हुआ है, इसका एक कारण यह है कि राज्य में नई शराब नीति आने वाली है जिसके तहत नए टेंडर जारी किए जाएंगे। ऐसे में जल्दी में स्टॉक खत्म करने के लिए एक शराब की बोतल पर दूसरी बोतल फ्री दी जा रही है।के कई ठेकों पर इस समय लंबी लाइनें लग चुकी हैं।

लखनऊ समेत कई दूसरे जिलों में दुकानदारों ने बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए हैं, जोर देकर बोला जा रहा है कि सस्ते में शराब खरीदें। दुकानदारों का तर्क है कि नई नीति लागू होने से पहले उन्हें अपना सारा पुराना स्टॉक खत्म करना पड़ेगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी वजह से एक बोतल पर दूसरी फ्री तक देने की बात हो रही है।

यहां पर समझने वाली बात यह है कि दुकानदार मजबूरी में यह बंपर ऑफर लेकर आए हैं। उन्होंने तो सरकार से मांग की थी कि 31 मार्च से पहले ही शराब का बचा हुआ स्टॉक वापस ले लिया जाए। लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, इसी वजह से अब नुकसान से बचने के लिए दुकानदार शराब पर भारी छूट देने को मजबूर हो गए हैं। वे हर कीमत पर अपना स्टॉक खत्म करना चाहते हैं।

नोएडा की कई शराब दुकानों पर लोगों में होड़ मच चुकी है, वे बंपर ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं। अब यहां पर समझने वाली बात यह है कि अगर राज्य सरकार ने पुराने स्टॉक को वापस नहीं लिया तो उस स्थिति में शराब पर चल रहा यह ऑफर 31 मार्च तक ऐसे ही जारी रहने वाला है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल