📅 Sunday, 06 September 2026 | 09:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
अन्य ख़बरे

औंधे मुँह गिरा सोना : धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें क्यों आई दाम में गिरावट, फटाफट चेक करें आज का भाव

📅 24 October 2024, 10:47 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
औंधे मुँह गिरा सोना : धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें क्यों आई दाम में गिरावट, फटाफट चेक करें आज का भाव
औंधे मुँह गिरा सोना : धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें क्यों आई दाम में गिरावट, फटाफट चेक करें आज का भाव

Gold Price in India on October 24, 2024: बुधवार (23 अक्टूबर 2024) को सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 1 प्रतिशत से ज्यादा गिर गईं। यह गिरावट मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती अमेरिकी ट्रेजरी पैदावार के दबाव में हुई। 5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी चुनाव और मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से जुड़ी चिंताओं के कारण ज्यादा मांग के बावजूद यह गिरावट दर्ज की गई है।

फेस्टिव सीजन में सोने की रिकॉर्ड मांग

भारत में दिवाली और धनतेरस में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। ऐसे में बढ़ती मांग के कारण गोल्ड और सिल्वर के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,000 रुपये के करीब है जबकि चांदी ने 1,00,018 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ ऑल-टाइम हाई प्राइस को छू लिया। देश में बड़े त्योहारों के चलते इन दोनों महंगी धातुओं के दामों में इजाफा हुआ है।

पिछले दो सालों में 64 फीसदी बढ़ी सोने की कीमतें

पिछले करीब एक साल में सोने के दाम में करीब 37 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले अक्टूबर से तुलना करें तो गोल्ड के दाम में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है और यह दिखाता है कि अस्थिरता के इस दौर में सोना निवेश के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित ऑप्शन बना हुआ है।

दो साल की अवधि के रिकॉर्ड को देखें तो अक्टूबर 2022 से अब तक सोने के दाम में 64 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। साल-दर-साल सोने के दाम में बढ़ोत्तरी के लिए ग्लोबल फैक्टर्स के साथ-साथ जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते इस महंगी धातु की डिमांड बढ़ने जैसे कारक जिम्मेदार हैं। स्थिरता के चलते सोना दुनियाभर में निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है।

आज क्या है सोना और चांदी का रेट: Gold and silver rates today, October 24

भारत में आज यानी 24 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,910 रुपये है। जबकि 1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 7,791 रुपये है। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 71,418 रुपये है।

24 कैरेट गोल्ड के दाम में जहां पिछले हफ्ते के मुकाबले 1.03 फीसदी का इजाफा हुआ है, वहीं पिछले 10 दिनों में दाम 2.44 प्रतिशत तक बढ़ा है। चांदी का दाम फिलहाल 97,220 रुपये प्रति किलोग्राम है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें