📅 Monday, 28 September 2026 | 11:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

सप्ताह के पहले दिन महंगा हुआ सोने-चांदी...

📅 23 August 2021, 03:48 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सप्ताह के पहले दिन महंगा हुआ सोने-चांदी...
सप्ताह के पहले दिन महंगा हुआ सोने-चांदी...

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को वायदा कारोबार में सोने के भाव में तेजी दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त गोल्ड वायदा भाव सुबह 57 रुपये तेज होकर 47215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पिछले ट्रेड में यह 47,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को दोपहर 1 बजे के आसपास MCX पर सोना 47150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

सोने की ही तरह चांदी वायदा में भी आज तेजी का रुख है। एमसीएक्स पर सोमवार को अगस्त सिल्वर वायदा भाव 423 रुपये चढ़कर 62144 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। इससे पिछले ट्रेड में शाम को चांदी वायदा का बंद भाव 61,721 रुपये प्रति किलोग्राम था। सोमवार दोपहर 11 बजे के आसपास एमसीएक्स पर चांदी 61926 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें