📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

युवक के साथ युवती ने किया रेप

📅 30 July 2022, 01:23 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवक के साथ युवती ने किया रेप
युवक के साथ युवती ने किया रेप

पत्थलगांव : जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में 24 साल की एक युवती के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के 45 वर्षीया प्रार्थी ने पत्थलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 17 वर्षीय नाबालिग बेटा घर में बिना किसी को कुछ बताए 8 नवंबर 2021 से लापता है। 

मामले में पुलिस धारा 363 के तहत अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज करके मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2022 को प्रार्थी ने अपहृत किशोर को थाना में पुलिस के सामने प्रस्तुत किया। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित किशोर ने बताया कि आरोपित युवती उसे बहला फुसला कर मध्यप्रदेश के अज्ञात ईट भट्टा में ले गई थी। वहां उसे बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म करती रही। पीड़ित किशोर के बयान के आधार पर पत्थलगांव पुलिस ने आरोपिता के खिलाफ धारा 363,365,370 (क) (1),370 (4) और पाक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें