📅 Friday, 09 October 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

कर्नाटक में एक चरण में चुनाव, 10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजे

📅 30 March 2023, 02:12 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कर्नाटक में एक चरण में चुनाव, 10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजे
कर्नाटक में एक चरण में चुनाव, 10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजे

कर्नाटक :

केंद्रीय चुनाव आयोग ने बुधवार (29 मार्च 2023) को राज्य में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, राज्य में 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. 

चुनाव आयुक्त ने कहा, 13 अप्रैल को राज्य में चुनावों की घोषणा के लिए नॉटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे और 20 अप्रैल तक इस नॉटिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 21 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है. 

मतदाताओं के लिए इस बार क्या है नया?

कर्नाटक चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने  मतदाताओं की सुविधाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की. जिनमें से प्रमुख यह,  बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को वोट डालने के लिए अब आयोग वोट फ्राम होम की सुविधा पहली बार शुरू करने जा रहा है. 

इसके तहत 80 से अधिक उम्र के मतदाता और दिव्यांग का वोट कलेक्ट करने के लिए आयोग की टीम उनके घर जाएगी. तो वहीं 1 अप्रैल से 18 साल के हो रहे वह मतदाता भी वोट डाल पाएंगे. इसके लिए भी चुनाव आयोग ने प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा की है. 

कौन हैं सूबे की बड़ी पार्टियां?

चुनावी विशेषज्ञों की मानें तो मुकाबला मुख्यत: दो पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के बीच होना है लेकिन कई सीटों पर जेडीएस जैसे क्षेत्रीय दल भी कई सीटों पर खेल बिगाड़ सकते हैं. सवाल यह भी हैं कि चुनावी तारीखों की घोषणा तो हो गई है लेकिन राज्य में किन मुद्दों पर चुनाव लड़े जाएंगे. क्या ये चुनाव हिंदुत्व के मुद्दे पर होगा? हिजाब के मुद्दे पर होगा? या फिर मुस्लिमों को दिए गए आरक्षण के मुद्दे पर होगा. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसको लेकर के भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें