📅 Wednesday, 25 November 2026 | 11:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,398.58 ▲ +1,962.59 (+2.38%) • निफ्टी 50: 25,918.15 ▲ +568.50 (+2.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,640 • 🥈 चांदी (1kg): ₹144,700 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

आत्महत्या मामले में कांग्रेस MLA के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

📅 05 April 2025, 05:10 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आत्महत्या मामले में कांग्रेस MLA के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
आत्महत्या मामले में कांग्रेस MLA के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बंगलूरू. कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता के आत्महत्या मामले में दर्ज एफआईआर में पार्टी ने कोडागु के दो कांग्रेस विधायकों के नाम शामिल करने की मांग की है। वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।

कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विनय सोमैया ने शुक्रवार को कथित तौर पर एक कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कार्यकर्ता ने अपने सुसाइड नोट में कांग्रेस नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले में मृतक भाजपा कार्यकर्ता के भाई जीवन केएस ने सुसाइड नोट के आधार पर कांग्रेस कार्यकर्ता तेन्नेरा मैना और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जबकि एफआईआर में विराजपेट के विधायक एएस पोन्ना और मडिकेरी के विधायक मंतर गौड़ा और हरीश पूवैया का नाम शामिल नहीं किया गया। इसे लेकर गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह पोन्ना हो या मंतर। पुलिस कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

घटना फरवरी में हुई थी और अब उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस विभाग जांच कर रहा है। सोमैया ने व्हाट्सएप पर एक विस्तृत नोट पोस्ट किया है और पुलिस हर चीज का विश्लेषण करके कार्रवाई करेगी। मामले को सीआईडी को सौंपने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो ऐसा किया जा सकता है, लेकिन वर्तमान में हमें इसकी आवश्यकता नहीं दिखती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल