📅 Tuesday, 06 October 2026 | 01:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,912.55 ▲ +1,002.85 (+1.39%) • निफ्टी 50: 22,705.30 ▲ +283.40 (+1.26%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

📅 23 June 2024, 12:16 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने खुद घोषणा की है। हालांकि पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के समय खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आज कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक संपन्न होने के बाद अधीर रंजन चौधरी ने अपने पद छोड़ने का ऐलान ​कर दिया। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर उनकी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब से मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। तब से पार्टी का राज्य अध्यक्ष नहीं था। अब जब पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति होगी तो आप सभी को पता चल जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें