📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Business Idea : इस बिजनेस के जरिए 100 दिन में बन सकते हैं लखपति, जानिए

📅 18 November 2021, 11:23 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Business Idea : इस बिजनेस के जरिए 100 दिन में बन सकते हैं लखपति, जानिए
Business Idea : इस बिजनेस के जरिए 100 दिन में बन सकते हैं लखपति, जानिए

आपने काळा मुर्गे का नाम तो सुना ही होगा। वो कला मुर्गा देसी इंडियन ब्रीड का हैं जिसकी कीमतों को लेकर वो काफी बार चर्चा का विषय बना हैं। इस काले मुर्गे का नाम कड़क नाथ हैं। समान्य मुर्गों की अपेक्षा इसका रेट अधिक रहता है। महंगा होने के बावजूद भी इसकी डिमांड बहुत अधिक रहती है। बाजार में इसके खरीदारों की कमी नहीं है। इसी मुर्गे का पालन करके आप मोटा पैसा कमा सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे शुरू करने के लिए बहुत पैसे की जरूरत नहीं होती है।

आपको बतादे की सबके चहिते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने फाॅर्म हाउस में कड़क नाथ मुर्गे का पालन करते हैं। कड़कनाथ मुर्गे की सबसे बड़ी खासियत है इसको तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। साथ ही इसे घास,गेहूं, दाना, छोटी मछली या फिर रोटी चावल कुछ भी खिलाया जा सकता है। यानी की चारे के लिए आपको बड़ी पूंजी की आवश्यकता नहीं होगी। इसे तैयार होने में भी महज 90 से 100 दिन का ही समय लगता है। यानि की अच्छे से ध्यान देकर आयोजन किया जाये तो केवल 100 दिनों मैं ही आपको खूब मोटा रिटर्न कमा सकते हैं।

कड़कनाथ  एक किलो का मुर्गा सात से आठ सौ रुपया में मिलता है। कड़कनाथ भारत का एकमात्र काला मांस का चिकन है। कड़कनाथ इसीलिए भी ज्यादा पसंद किया जाता हैं क्युकी सफेद मुर्गे के मुकाबले इसमें कोलस्ट्रॉल की मात्रा बेहद कम होती है। और उसमे अमीनो एसिड का स्तर अधिक होता है। उसके आलावा भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए यह हार्ट पेशेंट और डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

इसके आलावा उसके अंडे की डिमांड भी उतनी ही ज्यादा हैं।उसका एक अंडा 25 से 30 रुपए में बिकता है। कड़कनाथ मुर्गियां छह माह में अंडे देने लगती हैं। एक मुर्गी प्रत्येक माह में 10 से 12 अंडे देती हैं। सबसे अच्छी बात यह कि काले मुर्गे में रोग होने का डर नहीं रहता है। यह एक ऐसा बिज़नेस हैं जो हर तरफ से मुनाफा देने वाला हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें