📅 Wednesday, 30 September 2026 | 09:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,601.24 ▲ +72.17 (+0.10%) • निफ्टी 50: 22,712.65 ▼ -3.55 (-0.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Vodafone Idea के नए प्रीपेड प्लान्स में मिल रहा है बंपर इंटरनेट डेटा, जानिए और भी फायदे

📅 03 September 2021, 12:30 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Vodafone Idea के नए प्रीपेड प्लान्स में मिल रहा है बंपर इंटरनेट डेटा, जानिए और भी फायदे
Vodafone Idea के नए प्रीपेड प्लान्स में मिल रहा है बंपर इंटरनेट डेटा, जानिए और भी फायदे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वोडाफोन आइडिया ने 1 साल की Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ 4 नए प्रीपेड प्लान को अपेडट कर दिया है. कंपनी के 501 रुपये के नए प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 3GB हाईस्पीड इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है. इसके अलावा यूजर्स को 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है. साथ ही 16GB एडिशनल डेटा भी ऑफर किया जा रहा है. 501 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है. कंपनी ने 601 रुपये वाले डेटा एड ऑन पैक को भी 1 साल की  Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को बगैर किसी तयशुदा वैलिडिटी के 75GB डेटा ऑफर किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 701 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 1 साल का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100SMS, 56 दिन की वैलिडिटी और 3GB इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा  56GB एडिशनल डेटा भी दिया जा रहा है. 901 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की जहां तक बात है तो इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा, 48GB एडिशनल, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS दिया जा रहा है. 901 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है. यूजर्स को 2,595 रुपये वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें