📅 Wednesday, 11 November 2026 | 06:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,640 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,400 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, जाने आवेदन प्रक्रिया

📅 20 January 2022, 11:35 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, जाने आवेदन प्रक्रिया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, जाने आवेदन प्रक्रिया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार RBI Specialist Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 14 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लॉ ऑफिसर ग्रेड बी के 2 पद, मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) के 6 पद, मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) के 3 पद, लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए के 1 पद, आर्किटेक्ट ग्रेड ए के 1 पद और फुल टाइम क्यूरेटर के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा 6 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी।

Investment Ideas : यहाँ करे सिर्फ 100 रुपये का निवेश और मात्र 5 साल में पाएं 20 लाख रुपये, जानिए कैसे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा लीगल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है। जबकि, मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 35 साल और क्यूरेटर पदों के लिए 25 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, लाइब्रेरी प्रोफेशनल और आर्किटेक्चर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

कोरोना काल में एफडी पर चाहते है जयदा ब्याज तो यहां इन्वेस्ट करे अपना पैसा, बैंकों में पैसे जमा करना भूल जाएंगे!

सभी योग्य उम्मीदवार Reserve Bank of India SO Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी, पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें