📅 Monday, 14 September 2026 | 01:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,040 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
अन्य ख़बरे

इन सवालों का दीजिये जवाब और सरकार से पाईये 75 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप

📅 23 September 2023, 06:59 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इन सवालों का दीजिये जवाब और सरकार से पाईये 75 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप
इन सवालों का दीजिये जवाब और सरकार से पाईये 75 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप

PM YASASVI Exam: अक्सर पढ़ाई में अच्छे विद्यार्थी के लिए फीस भरने से जुडी समस्याओं का सामना करना पडता है, पर अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवॉर्ड योजना (PM YASASVI) उम्मीदवारों के लिए लेकर आई है. इस अवार्ड योजना में सेलेक्शन के लिए कराई जाने वाली परीक्षा की डेट सामने आ गई है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवरों का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 23 सितंबर 2023 को वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा.

NTA की तरफ से PM YASASVI परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट yet.nta.ac.in पर अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉग इन करके एडमिट कार्ड ले सकते हैं. PM YASASVI स्कॉलरशिप वाइब्रेंट इंडिया केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए योजना के तहत दिया जाता है.

इसके लिए प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप के जरिए छात्रों को हर साल 75,000 से लेकर 1,20,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी. एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स इस प्रकार है-

29 सितंबर को होंगी परीक्षा

प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवॉर्ड योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2023 से शुरू हो गई थी. वहीं इस परीक्षा के लिए शुरू में लास्ट डेट 10 अगस्त थी, उसके बाद रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाकर 17 अगस्त कर दिया गया.

वहीं, उम्मीदवारों को सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए 18 से 22 अगस्त तक का समय दिया गया था. अब आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के आने का इंतजार है. इसके बाद परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को कराया जाएगा.

ढाई घंटे की होगी परीक्षा

बता दें कि NTA द्वारा जारी की गई एग्जाम शेड्यूल के हिसाब से PM YASASVI स्कॉलरशिप की परीक्षा ढाई घंटे की होगी. परीक्षा में 100 ऑप्शनल सवाल पूछे जाएंगे. चार ऑप्शन में से उम्मीदवारों को किसी एक ऑप्शन का चुनाव करके सही जबाव देना होगा.

यह परीक्षा हिंदी और इंग्लिश माध्यम में होगी. NTA के द्वारा कराई जाने स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन पूरे देश भर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे क्लास 9वीं और 11वीं में ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी वर्गों के छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • एडमिड कार्ड पेज लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, पासर्वड दर्ज करें.
  • उसके बाद अपना हॉल टिकट जांचे और फिर अपने साइड से दी गई जानकारी को वेरीफाइड करें.
  •  

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें