📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,450 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न : सीएम ममता बनर्जी ने रखी मांग : शाहरुख खान को राखी बांधूंगी

📅 16 December 2022, 12:02 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न : सीएम ममता बनर्जी ने रखी मांग : शाहरुख खान को राखी बांधूंगी
अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न : सीएम ममता बनर्जी ने रखी मांग : शाहरुख खान को राखी बांधूंगी

कोलकाता : कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के आगाज में फिल्मी जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. आज गुरुवार को कोलकाता में 28 वें कोलकाता इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी पहुंचे. कोलकाता इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेस्डर शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा और रानी मुखर्जी समेत कई कलाकार शामिल हुए. 

इस दौरान मंच पर पहुंचे शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. अमिताभ बच्चन ने भी गले लगाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली भी नजर आए.

अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न

ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा हालांकि अधिकारिक तौर पर नहीं लेकिन बंगाल से हम अमिताभ बच्चन को इतने लंबे वक्त तक भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाएंगे. उन्होंने कहा, 'मेरी नजर में अमिताभ बच्चन भारत रत्न हैं और हम चाहते हैं कि उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाए.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को भारत रत्न दिये जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में इतने वर्षों के योगदान को देखते हुए अमिताभ बच्चन को भारत रत्न दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार इस दिशा में पूरा प्रयास करेगी. 

ममता बनर्जी ने शाहरुख खान को अपना भाई कहा

वहीं अभिनेता शाहरुख खान के लिए ममता बनर्जी ने कहा शाहरुख मेरे भाई हैं. मैं हमेशा से उन्हें भाई मानती आई हूं. मैं उन्हें राखी बांधूंगी. मुझे लगता है कि बंगाल से जो भी जाता है वह फेमस हो जाता है, चाहे वह रानी मुखर्जी हो, जया बच्चन, कुमार सानू या अरिजीत। वे सभी यहां के ब्रैंड अंबैसेडर हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें