📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

वैक्सीन लगवाने वालो को AMAZON दे रहा बम्पर इनाम!!1

📅 13 August 2021, 11:03 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वैक्सीन लगवाने वालो को AMAZON दे रहा बम्पर इनाम!!1
वैक्सीन लगवाने वालो को AMAZON दे रहा बम्पर इनाम!!1

वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कंपनियां कई लुभावने ऑफर की पेशकश कर रही है अमेजन अपने फ्रंट लाइन वर्कर्स को $500,000 (लगभग 3.70 करोड़ रुपये) के नकद पुरस्कार के साथ-साथ कारों और छुट्टियों के पैकेज की पेशकश कर रही है. हालांकि इसके लिए उन्हें ये साबित करना होगा कि उन्होंने कोविड -19 का टीक लगवाया है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन की वैक्सीनेशन प्रतियोगिता के तहत कुल 18 पुरस्कार प्रदान करेगी. जिसका कंपनी मूल्य लगभग $2 मिलियन है. इसमें दो $500,000 (लगभग 3.70 करोड़ रुपये) नकद पुरस्कार, छह $100,000 (करीब 70 लाख रुपये) पुरस्कार, पांच नए वाहन और पांच वैकेशन पैकेज शामिल है. बता दें कि अमेजन की यह प्रतियोगिता उसके फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए है. वे लोग भाग ले सकते हैं, जो गोदामों और अन्य लॉजिस्टिंक फैसिलिटी में काम करते हैं, साथ ही इसमें होल फूड्स मार्केट और अमेजन फ्रेश किराना स्टोर और अमेजन वेब सेवा डेटा केंद्रों में प्रति घंटा काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं

अमेजन ने अमेरिका में गोदाम के कर्मचारियों से कहा है कि वे एक बार फिर काम पर मास्क पहनें, क्योंकि देश में डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है. कंपनी ने कहा कि टीकाकरण की स्थिति की परवाह किए बिना मास्क अब अनिवार्य है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें