📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

अजब प्रेम की गजब कहानी : बॉयफ्रेंड समझकर करती थी गंदी-गंदी चैट, होटल मिलने गई तो लड़का निकला हॉट लड़की, फिर..

📅 21 October 2022, 11:41 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अजब प्रेम की गजब कहानी : बॉयफ्रेंड समझकर करती थी गंदी-गंदी चैट, होटल मिलने गई तो लड़का निकला हॉट लड़की, फिर..
अजब प्रेम की गजब कहानी : बॉयफ्रेंड समझकर करती थी गंदी-गंदी चैट, होटल मिलने गई तो लड़का निकला हॉट लड़की, फिर..

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की प्रेम कहानियां वायरल होती रहती हैं। आज के इस मॉडर्न जमाने में लोग सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप के माध्यम से भी अपनी प्रेम कहानी रच देते हैं। ऑनलाइन हुई दोस्ती कई बार शारीरिक संबंध और शादी तक भी पहुंच जाती है। लेकिन कई बार इसमें बड़े धोखे और फरेब भी देखने को मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आप ऑनलाइन दोस्ती करने से तौबा कर लेंगे।

डेटिंग ऐप पर हुई महिला की दोस्ती

यह प्रेम कहानी है ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला की। महिला एक सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर है। उसने अपनी इस अजब प्रेम की गजब कहानी को खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। महिला ने बताया कि वह एक डेटिंग ऐप यूज कर रही थी। इसके माध्यम से उसकी दोस्ती न्यूजीलैंड की एक प्रोफाइल से हो गई। वह उससे रात-दिन बातें करने लगी।

जल्द यह ऑनलाइन चैटिंग दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों ने कभी वीडियो कॉल नहीं किया। महिला ने वीडियो कॉल की कई बार बात भी की, लेकिन सामने वाले ने कोई ना कोई बहाना बनाकर उसे टाल दिया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से मिलने का प्लान बनाया। महिला इस प्लान से इतनी खुश हुई कि उसे ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड का टिकट भी बुक करवा लिया।

होटल मिलने गई तो लगा जोरदार झटका

यह मुलाकात एक होटल में होनी थी। जब महिला बताए गए पते पर होटल पहुंची तो उसके होश उड़ गए। वह जैसे ही होटल के कमरे में दाखिल हुई तो वहाँ का नजारा देख हैरान रह गई। वहाँ कोई हैंडसम लड़का नहीं बल्कि दो हसीन लड़कियां थी। ये दो लड़कियां ही उस महिला से डेटिंग ऐप पर लवर बनकर बातें कर रही थी। आदमी की जगह लड़कियों को पाकर महिला का दिल टूट गया। जब उसने पूछा कि तुम लोगों ने ऐसा मजाक क्यों कि तो वे बोली हम बस ये देखना चाहते थे कि तुम इतनी दूर तक मिलने आती भी हो या नहीं।

सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले देखने को मिल जाते हैं जहां एक लड़का, लड़की बनकर मर्दों को बेवकूफ बनाता है। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब कोई लड़की, लड़का बनकर किसी महिला को बेवकूफ बना रही हो। वैसे ये चीज गलत भी है। आप सामने वाले के इमोशन के साथ खेल रहे होते हैं। फिर सच्चाई जानकर उनका दिल टूट जाता है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें