📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

अजब गजब स्टोरी : जिसे बॉयफ्रेंड समझकर सालों बनाए संबंध, वह असल में निकला भाई, सच्चाई जान प्रेमिका सदमे में

📅 07 September 2022, 10:21 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अजब गजब स्टोरी : जिसे बॉयफ्रेंड समझकर सालों बनाए संबंध, वह असल में निकला भाई, सच्चाई जान प्रेमिका सदमे में
अजब गजब स्टोरी : जिसे बॉयफ्रेंड समझकर सालों बनाए संबंध, वह असल में निकला भाई, सच्चाई जान प्रेमिका सदमे में

कहते हैं प्यार कहीं भी, कभी भी और किसी से भी हो सकता है। जब हम किसी अनजान शख्स के बेहद करीब आ जाते हैं तो लगता है मानो उससे हमारा पिछले जन्म का कोई खास रिश्ता है। लेकिन क्या होगा जब आपको पता चले कि आप जिस शख्स के साथ रिश्ते में हैं वह और कोई नहीं बल्कि आपका भाई है? यकीनन यह सिचूऐशन बहुत ही अजीब हो जाएगी। लेकिन ऐसा ही कुछ अमेरिका की एक लड़की के साथ हुआ।

लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी अजब गजब स्टोरी साझा की है। उसने बताया कि वह अनाथ है। उसका बॉयफ्रेंड भी अनाथ है। दोनों को अलग-अलग मां बाप ने गोद लिया था। उन्हें अपने गोद लेने की बात भी हाई स्कूल में आकर पता चली। करीब 6 साल पहले लड़की की मुलाकात अपने ही जैसे गोद लिए लड़के से हुई। इस कारण दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए। जल्द दोनों में प्यार भी हो गया।

इसके बाद लड़का और लड़की ने अपना डीएनए टेस्ट करवाया। इसमें उन्हें चौंकाने वाली बात पता चली। इस डीएनए टेस्ट के मुताबिक लड़का और लड़की आपस में बायोलॉजिकल भाई बहन है। लड़की का कहना है कि यह सच्चाई जानना उसके लिए बेहद कठिन है। उसे अभी भी इस रिपोर्ट पर यकीन नहीं हो रहा है। वह अपने बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती है। लेकिन अब उसके भाई होने की सच्चाई जान बहुत असहज महसूस कर रही है।

दुविधा में है लड़की, नहीं तोड़ना चाहती प्यार का रिश्ता

लड़की ने ये भी कहा कि उसने अभी तक डीएनए रिपोर्ट अपने प्रेमी को नहीं बताई है। वह दोबारा टेस्ट कराना चाहती है। वह उम्मीद कर रही है कि इस बार ये रिपोर्ट गलत साबित हो। क्योंकि वह अपने प्रेमी को भाई नहीं बल्कि पति बनाना चाहती है। लेकिन दोनों को क्या पता था कि एक दूसरे से जुदा हुआ भाई बहन एक बार फिर मिल जाएंगे। वह भी प्रेमी प्रेमिका बनकर।

वैसे तो लोग अक्सर माता-पिता या भाई-बहन की जानकारी के लिए मस्ती मजाक में डीएनए कराते रहते हैं। लेकिन यहां इस कपल को अपना डीएनए टेस्ट करवाना महंगा पड़ गया। अब इन्हें ताउम्र इसी सच्चाई के साथ जीना होगा कि वे आपस में भाई बहन है। लड़की का कहना है कि वह अपने प्रेमी से प्यार का रिश्ता नहीं तोड़ना चाहती है। वह उसके साथ बहुत अच्छा महसूस करती है। उसे लगता है कि वह उसका मिस्टर राइट है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें