📅 Thursday, 08 October 2026 | 06:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली निकाली

📅 13 September 2025, 01:03 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली निकाली
चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली निकाली

चाईबासा.

चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता स्व. सूर्य हंसदा की संदिग्ध हत्या की CBI जांच कराने एवं "रिसम-2" के नाम पर किसानों की भूमि छीने जाने के विरोध में आयोजित की गई।

रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान, युवा एवं महिलाएँ शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं और क़ानून-व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति पर रोष प्रकट किया।

प्रमुख मांगें :

1. स्व. सूर्य हंसदा की हत्या की उच्च स्तरीय CBI जांच हो।

2. "रिसम-2" के नाम पर किसानों की ज़मीन छीने जाने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और किसानों को उनकी भूमि वापस की जाए।

3. राज्य में बढ़ती हत्या, लूट, बलात्कार एवं अपराध की घटनाओं पर सरकार तत्काल कड़ा कदम उठाए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करते हुए गाँव-गाँव तक जनाक्रोश पहुँचाएगी।आज की आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की और ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें