📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

चोरी के मोबाईल खरीदने वाला व चोरी करने वाले से 5 मोबाईल बरामद, चोरों को जेल भेजा

📅 22 March 2024, 08:36 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चोरी के मोबाईल खरीदने वाला व चोरी करने वाले से 5 मोबाईल बरामद, चोरों को जेल भेजा
चोरी के मोबाईल खरीदने वाला व चोरी करने वाले से 5 मोबाईल बरामद, चोरों को जेल भेजा

अबोहर. (शर्मा/सोनू) नगर थाना 2 के प्रभारी मनिन्द्र सिंह, हैडकांस्टेबल रशदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मोबाईल चोरी करने वाले दो युवकों बिंदर सिंह उर्फ नन्नी पुत्र राजिंद्र सिंह वासी महंता डेरा नई आबादी व नन्ने पुत्र शोकत वासी यूपी हालाआबाद बनवारी दा डाबा रेलवे स्टेशन अबोहर व तीसरे आरोपी सुनील कुमार पुत्र मूलचंद वासी निहालखेड़ा को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों से चोरी के 5 मोबाईल बरामद हुए हैं।

आरोपियों को आज पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया. जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 23, 19.3.24 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।

फोटो : पुलिस पार्टी व आरोपी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें