बैंकों में पड़े 35 हजार करोड़ रुपए, जिनके कोई नहीं हैं दावेदार; कहीं आपके के तो नहीं?
दरअसल, इन पैसों का पता लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया है. RBI के अनक्लेम्ड डिपॉजिट- गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन पोर्टल (UDGAM Portal) के जरिए एक स्थान पर तमाम बैंकों में जमा बिना दावे की लावारिश रकम की तलाश की जा सकती है. जानकारी के मुताबिक अभी दसिर्फ 7 बैंकों में जमा राशि का पता चलेगा. इस पोर्टल को रिजर्व बैंक सूचना प्रौद्योगिकी प्राइवेट लिमिटेड (REBIT) और भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी और संबद्ध सेवाओं (IFTCS) ने मिलकर बनाया है.
आरबीआई ने इस प्लेटफॉर्म को उपभोक्ताओं के लिए एक ही स्थान पर कई बैंकों में बिना दावे वाली जमा की तलाश आसान करने के लिए लॉन्च किया है. फिलहाल ग्राहक पोर्टल पर सूचीबद्ध सात बैंकों में मौजूद अपनी लावारिस जमा के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. बता दें कि इस बारे में काफी पहले ही प्लान तैयार कर लिया गया था. जिसके बारे में अब बता दिया गया है.
बता दें कि ऐसे सेविंग्स और करंट अकाउंट जिनमें 10 सालों से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, या फिर ऐसे फिक्स्ड या रेकरिंग डिपॉजिट जिसे मैच्योरिटी के 10 सालों के अंदर क्लेम नहीं किया गया है, वो अनक्लेम्ड डिपॉजिट में आ जाते हैं. बैंकों को ये अमाउंट आरबीआई के Depositor Education and Awareness Fund को भेजना होता है. फिर यही पैसे बेनामी पैसे कहलाते हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Child Aadhaar Update: बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर न हो जाएं निश्चिंत! 5 और 15 साल की उम्र में कराना होगा ये जरूरी काम
धामी ने ‘बैणी-भुली’ योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी