📅 Thursday, 01 October 2026 | 01:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

पालीवाल समाज के डॉ. तन्मय पालीवाल दीक्षांत समारोह में सम्मानित

📅 22 December 2019, 01:27 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के डॉ. तन्मय पालीवाल दीक्षांत समारोह में सम्मानित
पालीवाल समाज के डॉ. तन्मय पालीवाल दीक्षांत समारोह में सम्मानित

नाथद्वारा । मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का 27वां दीक्षांत समारोह शनिवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी का रविवार और गोविंद गुरु जनजातीय यूनिवर्सिटी बांसवाड़ा का दीक्षांत समारोह सोमवार को राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र के सान्निध्य में हो रहा है। सुविवि का दीक्षांत समारोह उदयपुर में विवेकानंद ऑडिटोरियम में शुरू हुआ। इस मौके पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 27 वे दीक्षांत समारोह में राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के द्वारा डॉ. तन्मय पिता महेश पालीवाल नाथद्वारा (दादा जी स्वतंत्रता सेनानी पंडित ब्रह्मलीन श्री रघुनाथ पालीवाल) को डॉक्टरेट (मानद उपाधि) विद्या वाचस्पति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर दीक्षांत भाषण देने वाले अंतर विवि त्वरक केंद्र, नई दिल्ली के निदेशक प्रो.अविनाश चंद्र पांडे, उच्च शिक्षामंत्री भंवरसिंह भाटी और कुलपति प्रो. एनएस राठौड़ थे। दीक्षांत समारोह में जोधपुरी सूट, राजस्थानी साफा, पगड़ी, सफेद कुर्ता, धोती-कुर्ता, महिलाएं के लिए सफेद साड़ी मय पिंक बॉर्डर या सफेद सलवार-सूट आदि परिधान में दिखाई दिए। डॉ. तन्मय पालीवाल को पालीवाल वाणी सहित अनेक संगठनों ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!  

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें