नाथद्वारा

शादी के एक माह बाद हादसे में श्रीमती रविना जोशी की मौत-आशीष गंभीर रूप से घायल

Jugal Kishore Purohit ... ✍️
शादी के एक माह बाद हादसे में श्रीमती रविना जोशी की  मौत-आशीष गंभीर रूप से घायल
शादी के एक माह बाद हादसे में श्रीमती रविना जोशी की मौत-आशीष गंभीर रूप से घायल

नाथद्वारा। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी बागोल के समाजसेवी श्री प्रभुलाल पुरोहित की सुपुत्री रविना जोशी की मौत की खबर लगते ही पालीवाल समाज में शोक छा गया। उदयपुर मार्ग पर झालों का गुडा के पास 27 फरवरी 2019 को बाइक की टक्कर से श्रीमती रविना जोशी की मौत हो गई, जबकि श्री आशीष जोशी (बबलु) गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयूरूम में भर्ती है।

पालीवाल वाणी को बताया कि श्रीमती रविना ओर आशीष की शादी जनवरी 2019 में हुई थी। रविना पिता प्रभुलाल पुरोहित 20 वर्ष (बागोल) निवासी थी। वही श्री आशीष जोशी 23 वर्ष (नेगडिया) निवासी है। पालीवाल वाणी को मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद आशीष ससुराल बागोल पहुंचा ओर पत्नी रविना को लेकर घूमने के लिए उदयपुर चले गए ओर आते समय झालों के गुड़ा के पास एकलिंग जी चौराहे के बाद अन्य बाइक वाले से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों जनों को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रविना जोशी ने दम तोड़ दिया वही गंभीर रूप से घायल आशीष का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार आज भी बागोल ओर नेगडिया में गमगीन माहौल बना हुआ है। पालीवाल वाणी को उक्त जानकारी अनिल पालीवाल-नाथद्वारा, हरिशंकर पुरोहित-बागोल वालों ने दी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-जुगलकिशोर पुरोहित ...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News