📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
मुम्बई

अनुठी पहल : नेरुल महिला मंडल ने वृक्षारोपण के साथ जागरूकता का भी संदेश दिया

📅 26 June 2021, 08:58 PM • ✍️ पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अनुठी पहल : नेरुल महिला मंडल ने वृक्षारोपण के साथ जागरूकता का भी संदेश दिया
अनुठी पहल : नेरुल महिला मंडल ने वृक्षारोपण के साथ जागरूकता का भी संदेश दिया

मुंबई. प्रवासी नेता और समाजसेवी श्री प्रकाश पी पामेचा ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि नेरुल मेवाड़ महिला मंडल मुंबई के आदेशानुसार मुंबई के प्रत्येक महिला मंडल ने अपने-अपने क्षेत्र में पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए वृक्षरोपण का कार्य किया. उसी तर्ज पर आज उपसंघ नेरुल की बहनों ने अध्यक्षा ललीता खेरोदिया, मंत्री मीना सोनी व कोषाध्यक्ष शंकुतला कच्छारा के सानिध्य में नेरुल के आर.आर पाटिल गार्डन क्षेत्र में फल-फुल और छायादार पेड़-पौधे़ लगाए. नेरुल मंडल की नवगठित कार्यकारिणी जब से बनी तब से सामाजिक उत्थान के प्रत्यनशील और जन उपयोगी सामाजिक कार्य सतत् कर रही हैं. आज अध्यक्षा ललीता खेरोदिया, मंत्री मीना सोनी, कोषाध्यक्ष शंकुतला कच्छारा, दीपिका आंचलिया, दीप्ती चिपड, सीमा चिपड, मंजू चिपड, सरोज कुमठ, पिंकी सिंयाल, मैना ओस्तवाल, पिस्ता संचेती आदि मंडल सदस्यों ने पर्यावरण को लेकर सक्रिय रूप से जागरूकता दिखाते हुए पर्यावरण को बढ़ावा देने के उदेश्य से कार्य किया. पूर्व में भी महिला मंडल द्वारा मास्क वितरण, अनाथ आश्रम वृदाआश्रम में कपड़े, फल, भोजन, सुखा राशन वितरण करने का कार्य कर चुकी हैं. अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सबको योग सिखाया व इसकी क्या जरूरत है, इस संबंध में अनमोल जानकारी शेयर की. समय-समय पर मंडल की बहन अध्यक्षा ललीता खेरोदिया, मंत्री मीना सोनी व कोषाध्यक्ष शंकुतला कच्छारा के नेतृत्व में बहुत अच्छे सामाजिक उत्थान और जागरूकता का संदेश जैसे कार्य कर मानव सेवा की एक मिशाल स्थापित कर रहे हैं. नेरुल मेवाड़ महिला मंडल मुंबई आगे भी कोविड-19 महामारी को देखते हुए सौ फीसदी ऑक्सीजन प्रदान करने वाले वृक्षो में पीपल, बरगद, पाकर सहित अन्य फलदार व छायादार पौधों के रोपण पर जोर होगा वही रोपित पौधो पर नेरुल मेवाड़ महिला मंडल मुंबई देख-रेख भी करेगा.

नेरुल महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण के साथ जागरूकता का भी संदेश दिया

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें