📅 Friday, 09 October 2026 | 03:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,560.70 ▼ -78.00 (-0.11%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
मुम्बई

शेयर बाजार गिरावट पर खुला : निफ्टी की कैसी है रफ्तार

📅 27 April 2022, 11:17 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शेयर बाजार गिरावट पर खुला : निफ्टी की कैसी है रफ्तार
शेयर बाजार गिरावट पर खुला : निफ्टी की कैसी है रफ्तार

आज घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है और बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई है. अमेरिकी बाजारों में कल की गिरावट के असर के साथ आज एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय स्टॉक मार्केट पर दिख रहा है. हालांकि अमेरिकी फ्यूचर्स में तेजी लौटी है और डाओ फ्यूचर्स 220 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

कैसे खुला बाजार

आज के कारोबारी सेशन की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 372.93 अंक यानी 0.65 फीसदी की गिरावट के बाद 56,983.68 पर खुला है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 127.45 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के बाद 17,073.35 पर खुला है. 

निफ्टी की कैसी है रफ्तार

निफ्टी के 50 में से केवल 9 शेयरों में तेजी है और बाकी 41 शेयर गिरावट के साथ ट्रेडिंग दिखा रहे हैं. आज बैंक निफ्टी फिर गिरा है और बाजार खुलने के चंद मिनटों के भीतर 300 अंक यानी 0.82 फीसदी की गिरावट पर 36,105 के लेवल पर कारोबारी रुझान दिखा रहा है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें