📅 Tuesday, 15 September 2026 | 07:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
मुम्बई

नूतन की पोती बन रही है हंसी का पात्र : टी-शर्ट पर ये क्या लिखवा कर घूम रही हैं...

📅 10 September 2021, 11:58 AM ✍️ paliwalwani.com ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नूतन की पोती बन रही है हंसी का पात्र : टी-शर्ट पर ये क्या लिखवा कर घूम रही हैं...
नूतन की पोती बन रही है हंसी का पात्र : टी-शर्ट पर ये क्या लिखवा कर घूम रही हैं...

मुबंई. मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा नूतन ने कई ऐसी फिल्में की हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं. उनके काम को आज भी याद किया जाता है. नूतन आज भले ही हमारे बीच ना हो, लेकिन लोगों में उनकी दीवानगी आज भी कम नहीं हुई है. एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए नूतन की पोती प्रनूतन भी लगातार कोशिश कर रही हैं. 

प्रनूतन की टी-शर्ट : नूतन की पोती प्रनूतन की हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई है ’हेलमेट’ इस फिल्म में एक्ट्रेस के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है. हाल ही में वो अपने फिल्म के सिलसिले में स्पॉट की गई थीं और उन्होंने इस दौरान सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी. एक्ट्रेस की टी-शर्ट में लिखे शब्द ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आपको बता दें, यह शब्द उनकी फिल्म ’हेलमेट’ से जुड़ा हुआ है. प्रनूतन को इस टी-शर्ट में देखकर लोगों को उनका डायलॉग याद आ गया, जो उन्होंने ट्रेलर में बोला है और वो डायलॉग काफी फेमस भी हुआ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें