📅 Monday, 12 October 2026 | 01:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,877.24 ▼ -595.09 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,374.75 ▼ -145.70 (-0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,130 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
मुम्बई

पालीवाल समाज के भामाशाह, उद्योगपति श्री जमनालाल पालीवाल के द्वारा 25 लाख रूपए की घोषणा

📅 14 January 2021, 02:17 AM • ✍️ Nandkishore Purohit-Babulal Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के भामाशाह, उद्योगपति श्री जमनालाल पालीवाल के द्वारा 25 लाख रूपए की घोषणा
पालीवाल समाज के भामाशाह, उद्योगपति श्री जमनालाल पालीवाल के द्वारा 25 लाख रूपए की घोषणा

मुंबई । पालीवाल समाज मुंबई के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री पूर्णशंकर जोशी, मंत्री श्री नंदकिशोर पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के वरिष्ठ भामाशाह, उद्योगपति श्री जमनालाल जी पालीवाल एवं श्रीमती शोभा पुरोहित  (ग्राम. बड़ा भाणुजा) ने विराट हिंदुओं की आस्था का प्रतिक श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या में नवनिर्माण भव्य श्रीराम मंदिर के लिए के 25 लाख रूपए की राशि राम मंदिर में अर्पण करने की घोषणा की। गौरवशाली इतिहास में मेवाड़ के भामाशाह ने अपना और पालीवाल समाज का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर दिया। उक्त घोषणा की सर्वत्र चर्चा हो रही है कि ऐसे महान पुरूष ने समाज के बाद मंदिर के प्रति उदार भाव दिखाकर इतिहास रच दिया। आपने हमेशा की तरह अपने समर्पण भाव से खमनोर क्षैत्र को गौरवान्वित किया है। आपका योगदान बहुत ही वंदनीय और सराहनीय है। पालीवाल वाणी समूह सहित विभिन्न संगठनों ने आपकी समर्पण भाव की भूरी...भूरी प्रशंसा की।

पालीवाल समाज के भामाशाह, उद्योगपति श्री जमनालाल पालीवाल के द्वारा 25 लाख रूपए की घोषणा

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Nandkishore Purohit-Babulal Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें