Sunday, 29 June 2025

महाराष्ट्र

6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, 16 साल की लड़की की पिता ने कर दी थी शादी, कहानी सुन पुलिस वाले भी हुए दंग

Paliwalwani
6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, 16 साल की लड़की की पिता ने कर दी थी शादी, कहानी सुन पुलिस वाले भी हुए दंग
6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, 16 साल की लड़की की पिता ने कर दी थी शादी, कहानी सुन पुलिस वाले भी हुए दंग

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ 400 बार रेप हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले 6 महीनों में 400 लोगों ने उसका बलात्कार किया है। जब इस घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस भी दंग रह गई।

16 साल की है पीड़िता, पिता ने कर दी थी शादी

बीड के पुलिस अधीक्षक राजा रामासामी ने रविवार को इस जघन्य अपराध की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की उम्र 16 साल है। दो साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था। करीब 8 महीने पहले ही उसके पिता ने उसकी शादी कर दी थी।

ससुराल ने किया प्रताड़ित, पिता ने भी मुंह फेरा

शादी के बाद ससुराल वाले लड़की को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ऐसे में लगभग 6 महीने ससुराल में रहने के बाद लड़की मौका देख वहां से भाग गई। लड़की पनाह लेने अपने पिता के पास गई, लेकिन उन्होंने बेटी को रखने से इनकार कर दिया। ऐसे में लड़की मजबूरी में बीड जिले के अंबाजोगई में बस स्टैंड पर भीख मांगने लगी।

400 लोगों ने किया रेप

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को बयान देते हुए लड़की ने बताया कि भीख मांगने के दौरान ही उसके साथ बलात्कार की कई घटनाएं हुई। करीब 6 महीने में उसके साथ 400 लोगों ने रेप किया। जब वह मामले की शिकायत लेकर थाने (अंबाजोगई पुलिस स्टेशन) पहुंची तो वहां भी एक पुलिसवाले ने उसका रेप किया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

एसपी राजा रामासामी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर हमने बाल विवाह कानून, रेप, यौन उत्पीड़न और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। फिलहाल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर जब ये केस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने पुलिस से इस मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही। ये बहुत दुखद बात है कि आज के जमाने में भी यौन उत्पीड़न के इतने गंभीर मामले देखने को मिल रहे हैं। एक रेप के बाद ही लड़की फिजिकली और मेंटली डिस्टर्ब हो जाती है। ऐसे में जरा सोचिए उस लड़की के ऊपर क्या बीत रही होगी जिसके साथ 400 बार रेप हुआ है

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News