बारातियों की बस पेड़ से टकराई : 3 लोगों की मौत
📅 24 February 2023, 11:03 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
सिंगरौली :
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आज भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 50 लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है. बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी.
इसी दौरान माड़ा इलाके में बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 3 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रिया बस नवजीवन विहार से बारात बुधवार रात को लंघाडोल गाँव मे कन्हैया बियार के यहाँ गई थी. गुरुवार सुबह वापस लौटने के दौरान माड़ा इलाके में तेज रफ्तार होने की वजह अचानक बाइक सवार सामने आ गया,
उसी को बचाने के चक्कर मे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है, वहीं 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अग्रसेन जयंती : अग्रवाल नवयुवक संघ का आव्हान आज घर घर लहराएं केसरिया ध्वज : सुबह प्रभात फेरी और शाम को निकलेगा भव्य चल समारोह
जैन फोरम द्वारा तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित : तपस्वियों के लिए गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया