कन्नौद जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत हतलाय के हाल बेहाल : पानी भरा होने से गंभीर बीमारिया फैल रही
पंचायती राज का तमाशा बन गया देवास जिले में...
कन्नौद रिपोर्टर : विनोद भूतडा
देवास जिले में पंचायती राज की स्थिति बहुत खराब हैं, पंचायत भवन में ताले लगे रहते हैं. पंचायत सचिव मनमर्जी हो... तब पंचायत खोलते हैं और बंद कर देते हैं. ना बोलने वाला और ना ही कोई कार्यवाही करने वाला...जनता बेहाल होकर ठोंकर खने को मजबूर हैं. लेकिन सचिव महोदय तो सरकारी दामाद की तरहा व्यवहार करते हैं. कुछ बोलो तो कहते है, मेरी मर्जी पंचायत भवन मेरा हैं.
ग्रामीण अपने छोटे-छोटे कार्याे के लिए परेशान होते रहते हैं. लेकिन उनको कोई मतलब नहीं. पंचायत भवन से फर्नीचर, कम्प्युटर, गायब हैं. वही जजाल खेडी तथा हतलाय ग्राम में पानी के निकास के उचित प्रबंध की तरफ ध्यान नही दिये जाने के कारण बस्तियों में पानी भरा गया तथा गरीब जनता पानी में से निकल कर जाने को मजबूर है. पानी भरा होने से गंभीर बीमारिया फैल रही है.
ग्राम में पानी के निकास की व्यवस्था की जाये. वहीं हतलाय में माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय जर्जर स्थिति में हैं. जहां बच्चो की पढाई कराया जाना खतरे से खाली नही हैं. कभी भी कोई गंभीर घटना घट सकती है, किसी परिवार का चिराग बुझ जाएगा...तब पंचायत सचिव की नींद खुलेगी क्या...कुंभकर्ण की तरहा मत रहो...श्री राम की तरहा जाग कर काम करों...जनता की कमाई से ही आपकी पगार निकलती हैं. सरकारी दामाद होतो...दामाद की तहरा जनता का काम भी करों...ग्राम पंचायत हतलाय में पंचायती राज का तमाशा बन गया हैं...भाजपा की सरकार में रहकर अंध भक्त बनों...
इनका कहना...
इस संबंध जनपद पंचायत कन्नौद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक मुजाल्दे ने बताया कि जिस समस्या से मुझे अवगत कराया हैं, उसका समाधान शीघ किया जाएगा. लेकिन उचित समय नहीं बताया.
पंचायत सचिव राजेश बागवान ने बताया कि जंजालखेडी में पानी के निकास की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है तथा हतलाय में स्कूल भवन तथा पंचायत भवन की जर्जर हालत से वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया हैं. भवन की स्थिति खराब होने से पंचायत भवन नही खोला जा रहा है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →