मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ समाजसेवियों ने लगाए पौधे
जबलपुर : राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन की पदाधिकारियों द्वारा स्मार्ट पार्क भोपाल में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बरगद, नीम और केशिया के पेड़ लगाए गए एवं मंत्री जी को फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य को कामना की और पदाधिकारियों में ऊर्जा के लिए शिव शक्ति की मांग की गई।
महिला संभागीय अध्यक्ष रीतिका भाटिया ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि हमें इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दीपा ठाकुर, प्रदेश मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं जबलपुर संभाग अध्यक्ष संजय भाटिया जी, भोपाल जिला अध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा, सिक्योरिटी ऑफिसर विजय बामणिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जैन फोरम द्वारा तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित : तपस्वियों के लिए गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया
सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : तीन में डेंगू की पुष्टि, कई कैदियों को बुखार