आराध्य देव का नाम जप से कष्टों का निवारण : स्वामी नरसिंह दास
नरसिंह मंदिर गीता धाम ग्वारीघाट में पुरूषोत्तम श्रावण महोत्सव
जबलपुर :
राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन जबलपुर संभाग के संभागीय अध्यक्ष संजय भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया आराध्य देव के प्रति समर्पित रहना चाहिए, भगवान शिव मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लीला पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण के स्वरूप दर्शन करने साक्षात पराम्बा के साथ धरा धाम में आकर लीला दर्शन कर निरंतर भगवन नाम जप करते हैं।
हर साधक को आराध्य देव के नाम जप करते हुए आराधना करनी चाहिए, पुरूषोत्तम मास का पूर्ण फल प्राप्त होता है, श्रावण पुरूषोत्तम मास में सभी कष्टों को दूर करने के लिए शिव हरि उपास्य है उक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने नरसिंह मंदिर गीता धाम में पुरूषोत्तम श्रावण मास महोत्सव के अवसर पर आयोजित पारदेश्वर महादेव शंभो की षोणषोपचार पूजन, 108 शिवनामार्चन, रूद्राभिषेक में कहे।
श्रावण महोत्सव रूद्राभिषेक पूजन अर्चन आरती दीपक आभा साहू, राजेन्द्र प्यासी, आचार्य रामफल शास्त्री, कामता शास्त्री, एस बी मिश्रा, चन्द्रप्रकाश महाराज, रामजी, लालमणि मिश्रा प्रियांशु, हिमांशु, संदीप, सुनील, प्रवीन चतुर्वेदी, अमित शास्त्री सहित नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त मंडल व श्रृध्दालु जन उपस्थित रहे।
आज श्रावण पुरूषोत्तम मास के अवसर पर विशेष अनुष्ठान प्रात काल 9 बजे से नरसिंह मंदिर सायं काल 5 बजे से गीता धाम में प्रतिदिन आयोजित हो रहे है , आप सभी श्रृध्दालु जनों से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह श्री सनातन धर्म महासभा, नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त परिवार ने किया है।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नकली सत्यापन वेबसाइट : इंदौर में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े का मामला : कियोस्क संचालक के साथ निगम कर्मचारी भी शामिल
भारत से अमेरिका तक LVGC नारी शक्ति की गूंज : पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया शुभाशीष
मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे खुद जनगणना की कमान संभालें और तय समयसीमा में जनगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सातवें वेतनमान का लाभ देने के मामले में सख्त रुख अपनाया : अगली सुनवाई 24 दिसंबर 2026 को होगी
बिरहा गायिका रुचि यादव के विवादित वीडियो पर ब्राह्मणों-संतों ने की सख्त निंदा : लोकगीत की आड़ में संस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं : पं. महेश पुजारी