कांग्रेस विधायक के बेटे पर रेप केस दर्ज, पुलिस ने रखा 5000 का इनाम
उज्जैन के समीप बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर पुलिस ने 5000 का इनाम घोषित किया है। 3 महीने पहले विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। मामले में 12 जुलाई को जिला कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी। रेप का आरोप लगाने वाली कांग्रेस नेता ने कहा कि FIR दर्ज होने के 100 दिन बाद भी अब तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
तीन माह पूर्व उज्जैन के समीप बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर युवती (28) ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती भी युवा कांग्रेस की पदाधिकारी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि कुछ महीनों पहले करण भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक होटल में लेकर गया था। इसके बाद युवती के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया है। साथ ही किसी को नहीं बताने और जान से मारने की धमकी दी
थाना प्रभारी के मुताबिक, कैट रोड पर पिछले साल दिसंबर में वह करण के संपर्क में आई थी। इसी दरान दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे वॉट्सऐप और मोबाइल पर बातें होने लगीं। युवती के अनुसार कई बार आरोपित करण मोरवाल उससे मिलने इंदौर भी आया। इसके बाद इंदौर बायपास स्थित होटल में उसे प्रपोज किया और शादी करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था ।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज