📅 Thursday, 26 November 2026 | 06:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,328.59 ▲ +1,892.59 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,884.50 ▲ +534.80 (+2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹151,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

MP Weather Update: MP के पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात: 20 डिग्री से कम रहा तापमान, जानिए कब पड़ेगी MP में कड़ाके की ठंड

📅 04 November 2024, 11:27 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP Weather Update: MP के पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात: 20 डिग्री से कम रहा तापमान, जानिए कब पड़ेगी MP में कड़ाके की ठंड
MP Weather Update: MP के पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात: 20 डिग्री से कम रहा तापमान, जानिए कब पड़ेगी MP में कड़ाके की ठंड

MP Weather Update: नवंबर की शुरुआत में एमपी के ज्यादातर शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। एमपी के  पचमढ़ी में रातें सबसे ठंडी रहीं। दिवाली (31 अक्टूबर) के बाद से पचमढ़ी में रात का तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही रीवा, मंडला, बैतूल, सहित कई जिलो में भी तापमान में गिरावट देखी गई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक,  एमपी के कई जिलों में दिन का तापमान कम रहा। एमपी के करीब 30 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं. 15 नवंबर से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।

भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी भोपाल में दिनभर धूप के बाद शाम को ठंडी हवाएं शुरू हो गईं हैं। अगले कुछ दिनों तक राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई जो 17.6 डिग्री दर्ज किया गया।

खजुराहो में दिन का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के खजुराहो में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गुना जिले में तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वास्तव में ठंड कब होगी?

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार भोपाल में 15 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। पिछले 25 सालों में ऐसा 18 बार हुआ है। इस साल भी ऐसा होने की संभावना है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल