📅 Thursday, 10 September 2026 | 05:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,070 🥈 चांदी (1kg): ₹226,500 ☁️ उज्जैन: 22°C (बादल छाए रहेंगे)
मध्य प्रदेश

MP CRIME NEWS : एमपी में युवक के काटे दोनों हाथ, सरपंच पति की दादागिरी

📅 18 July 2021, 02:10 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP CRIME NEWS : एमपी में युवक के काटे दोनों हाथ, सरपंच पति की दादागिरी
MP CRIME NEWS : एमपी में युवक के काटे दोनों हाथ, सरपंच पति की दादागिरी

एमपी के होशंगाबाद जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक के पांच आरोपियों ने दोनों हाथ काट दिए हैं। मुख्य आरोपी स्थानीय सरपंच का पति है। बताया जा रहा है कि इन लोगों में पुराने विवाद हैं। विवाद के दौरान युवक ने सरपंच पति का कॉलर पकड़ लिया था। इससे नाराज लोगों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए हैं। घटना बाबई के ग्राम चोराहेट की है। आरोपियों ने वारदात को शुक्रवार की रात अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को योजनाबद्ध तरीके से घेरकर रोका। इसके बाद मारपीट की और तलवारनुमा हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। घायल युवक को गंभीर हालत में होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश में बाबई पुलिस छपेमारी कर रही है। अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

 

 

 

बाबई टीआई अशोक बरबड़े ने बताया कि 27 वर्षीय सोमेश चौधरी गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नहर के पास वेंकट, केशव, भगवान सिंह, नाती चौधरी और मकरंद ने घेराबंदी कर उसकी बाइक रोक ली। पांचों ने पहले सोमेश के साथ मारपीट की। इसके बाद बका से उसके दोनों हाथ काट दिए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायल सोमेश को किसी तरह होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोमेश और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। पुलिस के मुताबिक पहले भी इन लोगों में विवाद हुआ था। यह रंजिश लंबे समय से चल रही है, जिसे लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह इटारसी स्थित अनाज मंडी में सरपंच पति और युवक में झगड़ा हुआ था। युवक ने इस दौरान सरपंच पति का कॉलर पकड़ लिया था, इसकी वजह से वह अपमानित महसूस कर रहा था। इसके बाद से ही वह बदला लेने के लिए ठान लिया था।

 

पीड़ित की शिकायत के अनुसार शाम को नहर के पास आरोपियों ने रोका और पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसके दोनों हाथ काट दिए। किसी तरह से आरोपी घर पहुंचा। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसकी वजह से हाथ नहीं जोड़ा गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें