MP Corona Update : पहली से 12वीं तक सभी स्कूल बंद, जुलूस, रैली प्रतिबंधित रहेगी
मध्यप्रदेश. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए आज पूरे प्रदेश की जिला क्राइसिस मेनेजमेंट कमेटियों के साथ वर्चुअल बैठक की. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। 20 जनवरी से होने वाले प्री-बोर्ड एग्जाम घर से देना होंगे। सभी तरह के मेले, रैलियों और जुलूसों पर रोक लगा दी गई है। नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी 50% क्षमता के साथ स्कूल चल रहे थे। बैठक में जो सुझाव आए हैं, उनके अनुसार जरूरी हो गया है कि 31 जनवरी तक सभी निजी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए जाएं। आगे भी परिस्थितयों पर नजर रहेगी। इसके बाद पाबंदियों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 15 जनवरी से स्कूल बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
MP Corona Guideline : बैठक में ये लिए फैसले
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा