विधायक अर्चना चिटनिस ने पंचायत भवन में गंदगी देख लगाया झाडू-पोछा, फिर ली बैठक
बुरहानपुर. शनिवार को विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के ग्राम बोरसल की पंचायत भवन में पसरी गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खुद की झाड़ू-पोछा करना शुरू कर दिया। संबंधितों को जमकर फटकार लगाई तथा लापरवाही करने वालों को चेतावनी दी है।
दरअसल, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस गंदगी देखकर इस कदर नाराज थी कि वे खुद ही सफाई करने लगी। वे झाडू-पोछा लेकर साफ सफाई करते नजर आई। पंचायत कार्यालय पर गंदगी के ढेर देखकर श्रीमती चिटनिस ने सवाल किया कि सफाई कब से नहीं की है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस शनिवार को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बुरहानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्त्रोतों व संरचनाओं के संरक्षण, जीर्णोद्धार व जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्य का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान श्रीमती चिटनिस का अधिकारियों के साथ ग्राम बोरसल का प्रवास हुआ। इस दौरान श्रीमती चिटनिस अधिकारियों-ग्रामीणों के साथ अचानक ग्राम पंचायत भवन में बैठक करने पहुंची। जहां पर पसरी गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त की और स्वयं ही पंचायत भवन में झाडू और पोछा लगाया। यह देखकर सभी अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण हतप्रद रह गए।
इस दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत सदस्य देवानंद पाटिल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्गेश भूमरकर, उपसरपंच विनोद शिंदे, नगीन जायसवाल, मोहन पाटिल, विश्वनाथ पाटिल, पवन पाटिल एवं गजानन पाटिल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन मौजूद थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी