Tuesday, 24 June 2025

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित : 200 महिला नेत्रियां को मिला स्थान

Anil bagora, Sunil paliwal
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित : 200 महिला नेत्रियां को मिला स्थान
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित : 200 महिला नेत्रियां को मिला स्थान

भोपाल : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा एवं प्रभारी महामंत्री डॉ. ओनिका मेहरोत्रा द्वारा मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला शहर अध्यक्षों की नवीन सूची जारी की गई हैं. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है. प्रदेश भर की लगभग 200 महिला कांग्रेस की नेत्रियां को स्थान मिला है, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सहसचिव, कार्यकारिणी सदस्य और जिला/शहर महिला अध्यक्ष शामिल हैं.

विधायक कल्पना वर्मा रैगाव, विधायक सुनिता पटेल गाडरवाड़ा, पूर्व विधायक उषा चौधरी सतना, रेखा वर्मा पूर्व मेयर, यास्मिन शेरानी, गीता शरद तिवारी, सीमा समाधिया ग्वालियर, प्रतिभा तोमर भोपाल, अणिमा उबेजा खंडवा, अंजना चतुर्वेदी छतरपुर, प्रीतिसिंह राठौर बुरहानपुर आदि को महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं. वहीं रूबीना खान इन्दौर, रूपा उरेती डिण्डोरी, मनीषा राय नरसिंहपुर, रूचि राय ग्वालियर, रविमाला चित्रकूट, सोनिया शुक्ला इंदौर, सेना पटेल अलीराजपुर, पुष्पा शर्मा धार, मीनासिंह पन्ना, अंबिका पाठक भोपाल, राशिदा मुस्तफा, रशिदा खानम विदिशा, संध्या भूता भिण्ड इत्यादि को प्रदेश महामंत्री बनाया गया. खुर्शिद अंसारी जबलपुर, प्रमिला धुर्वे बैतुल, संजु जाटव भिण्ड, शशि यादव इन्दौर, शशि राय सागर, जहॉआरा कटनी, सईदा खान खरगोन, गंगा मोहन राजगढ, शोभा उपाध्याय जबलपुर, राशिदा मुस्तफा भोपाल, सावित्रीसिंह उमरिया, सीमा बोयत इंदौर, आरिफा खान नरसिंहपुर इत्यादी को प्रदेश सचिव बनाया गया.

वहीं निकितासिंह सिवनी, संध्या नायक दमोह, कुसुम चहार रतलाम, निशा शुक्ला इंदौर, संगीता हरदा, अरूणा पांडे महू, शाहजहां खान भोपाल इत्यादि को सह सचिव बनाया गया. इसके अलावा प्रीति वर्मा रीवा, रीटा डागरे इंदौर एवं सीमा गुर्जर टिमरनी इत्यादी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं. वहीं महिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिसमें उज्जैन शहर में श्रीमती अनिता गोसर एवं ग्रामीण श्रीमती रीता बड़गुजर, ग्वालियर से श्रीमती मीनू परिहार को शहर एवं गुंजा जाटव को ग्रामीण अध्यक्ष, इंदौर में श्रीमती साधना भंडारी एवं श्रीमती जया तिवारी को शहर अध्यक्ष बनाया गया है, इंदौर ग्रामीण श्रीमती रीना बोरासी, अनुभा शर्मा को जबलपुर का अध्यक्ष बनाया गया हैं. वहीं भिण्ड-रेखा भदोरिया, रतलाम ग्रामीण-अध्यक्ष वंदना पुरोहित, बुरहानपुर ग्रामीण-बबीता वास्केल, दमोह-रजनी ठाकुर, बालाघाट-रचना लिल्हारे, हरदा-प्रमिला ठाकुर, मुरैना ग्रामीण-संजु शर्मा, टीकमगढ-पूनम जायसवाल, रायसेन-प्रिती ठाकर, होशंगाबाद-स्वाति गौर, सागर शहर-महज़बीन अली इत्यादि अध्यक्ष बदले गये.

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती नूरी खान, श्रीमती कविता पाण्डे, श्रीमती जमना मरावी व श्रीमती रश्मि ने कहा कि नई कार्यकारिणी गठित होने में महिलाओं कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं. सभी पदाधिकारी अपनी टीम के साथ भाजपा सरकार के सामने एक सशक्त विपक्ष का कार्य करके मिशन 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में प्रमुख भूमिका निभायेगी. महिला कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर मप्र महिला कांग्रेस ने सुश्री नेट्टा डिसूजा, कार्यवाहक अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला कांग्रेस, माननीय कमलनाथ अध्यक्ष म.प्र.कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ओनिका मेहरोत्रा  का आभार व्यक्त किया है. लीगल सेल की प्रदेश प्रभारी सुश्री विनिता पाठक, अल्पसंख्यक सेल की प्रदेश प्रभारी श्रीमती शबिस्ता ज़की एवं प्रमुख प्रवक्ता श्रीमती अंजुसिंह बघेल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीमती प्रतिभा विक्टर बनाये गये.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News