प्रेमी जोडे़ ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या : सात दिन बाद युवती की शादी होना थी
टीकमगढ़ (मुकेश सेन...) : म.प्र. के टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रेमी जोड़े की मौत की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई. युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है. मृतिका की पहचान 20 वर्षीय रजनी सेन के रूप में हुई है.
बताया जा है कि सात दिन बाद 14 मई 2022 को रजनी की शादी थी. परिजनों ने बताया कि वो अपनी सहेलियों के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने गई थी. उसके साथ उसकी छोटी बहन भी थी, वह छोटी बहन से कॉलेज के कार्य के लिए बोलकर निकल गई थी. काफी समय बाद जब वह घर नहीं लौटी और कुछ देर बाद पुलिस का फोन आया. पुलिस ने बताया कि आपकी बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया है और रेलवे स्टेशन बुलाया गया. जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेटी मृत अवस्था में थी. वही मृतक युवक की पहचान सागर जिला निवासी के रूप में हुई है. परिजनों के आने के बाद ही शिनाख्त पूरी हो पाएगी. दोनों ने टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास खुदकुशी की है.
प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, क्योंकि कुछ दिनों बाद लड़की की शादी थी. युवक युवती ने आत्महत्या करना प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रहा है. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: : 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया : अक्टूबर 2026 के वेतन से मिलेगा नकद लाभ
भारत में 1872 से ही जैन धर्म को हिन्दू धर्म से अलग गिना जाता है- भारत सरकार की जनगणना में 150 सालों से जैनों की अलग गणना
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर की बड़ी कार्रवाई : श्री श्याम फूड एजेंसी की फैक्ट्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई