📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,432.74 ▼ -1,462.96 (-1.98%) • निफ्टी 50: 22,681.50 ▼ -459.00 (-1.98%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

बेजुबान के साथ हैवानियत: बैतूल में डंडे से पीट-पीटकर स्ट्रीट डॉग की हत्या, बोरी में भरकर लगाई आग

📅 30 May 2025, 10:39 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेजुबान के साथ हैवानियत: बैतूल में डंडे से पीट-पीटकर स्ट्रीट डॉग की हत्या, बोरी में भरकर लगाई आग
बेजुबान के साथ हैवानियत: बैतूल में डंडे से पीट-पीटकर स्ट्रीट डॉग की हत्या, बोरी में भरकर लगाई आग

Betul Street Dog Murder: मध्य प्रदेश में पशु क्रूरता के मामले में बढ़ते जा रहे हैं। अब बैतूल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को बोरी में भरकर जला डाला। डॉग के साथ क्रूरता का वीडियो भी वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने पशु प्रेमियों और आम जनता में आक्रोश पैदा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

स्ट्रीट डॉग की क्रूर हत्या, लोगों में आक्रोश

इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह पूरा मामला बैतूल के रामनगर इलाके से सामने आया है। जहां सैयद हयात नामक युवक ने एक स्ट्रीट डॉग की लकड़ी से बेहरमी से पिटाई कर दी, गुस्साए युवक ने डॉगी कुत्ते को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद, उसने कुत्ते के शव को बोरी में भरा और पास ही माचना नदी के किनारे ले जाकर जला दिया। इस क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पशु प्रेमियों में गुस्सा फैल गया।

आरोपी सैयद हयात के खिलाफ FIR दर्ज

वायरल वीडियो के आधार पर पशु प्रेमियों ने गंज थाने पहुंचकर आरोपी सैयद हयात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 325 (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने स्ट्रीट डॉग के अधजले शव को सबूत के तौर पर जब्त किया है। पशु संरक्षण संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डॉग के साथ बेरहमी से हत्या का वीडियो भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

वॉट्सऐप पर मिला क्रूरता का वीडियो

एक पशु प्रेमी ने अनुसार उसे बुधवार की सुबह वॉट्सऐप पर 14 सेकेंड का एक वीडियो आया था। वीडियो में एक व्यक्ति स्ट्रीट डॉग को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वायरल वीडियो की उन्होंने पड़ताल की तो मामला सही निकला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। साथ ही पुलिस को लेकर घटनास्थल पर गए। जब डॉग की खोज की गई तो वह नदी किनारे पड़ा मिला। आरोपी ने उसे बोरी में भरकर जला दिया था, उसके कुछ अंग मौके पर पाए गए हैं।

कुत्ते खा जाते थे मुर्गियां, इसलिए भड़क गया सैय्यद

बताया जा रहा है कि जाकिर हुसैन वार्ड निवासी आरोपी सैय्यद हयात अली ने घर में मुर्गियां पाल रखी हैं, इन मुर्गियों पर अक्सर स्ट्रीट डॉग हमला कर खा जाते थे। पड़ोसियों ने बताया कि एक दिन पहले आरोपी के परिजन पर डॉग ने हमला कर दिया था, जिसके बाद से वह नाराज चल रहा था। फिलहाल बैतूल में सामने आए पशु क्रूरता के इस मामले के बाद लोगों में गुस्सा है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें