📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,570 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

रामजन्म की कथा सुन कथा प्रेमी लगाने लगे प्रभु राम के जयकारे : श्री किशोरी शरण मधुकर जी महाराज

📅 15 April 2024, 12:04 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रामजन्म की कथा सुन कथा प्रेमी लगाने लगे प्रभु राम के जयकारे : श्री किशोरी शरण मधुकर जी महाराज
रामजन्म की कथा सुन कथा प्रेमी लगाने लगे प्रभु राम के जयकारे : श्री किशोरी शरण मधुकर जी महाराज

चित्रकूट.

परमहंस संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलो से जानकीकुंड में स्थापित श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में अरविंद भाई मफत लाल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में  चल रही नौ दिवसीय कथा में मिथिला धाम से पधारे परम पूज्य श्री किशोरी शरण मधुकर जी महाराज(मुढिया बाबा सरकार) राम कथा का गान कर रहे है.

महाराज जी कथा के पांचवे दिन अपनी अमृतमय वाणी से देश के विभिन्न प्रांतों  से आए कथा श्रोताओं को प्रभु श्रीराम के  जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि साक्षात नारायण त्रिभुवन पति ने अयोध्या के चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ की पहली संतान के रूप में उनकी बड़ी रानी कौशिल्या के गर्भ से जन्म लिया.

प्रभु ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष को की नवमी को अवतरित हुए. महाराज जी ने बताया कि जब प्रभु ने जन्म लिया, उस समय चारों ओर हरियाली छा गई. फूल खिल उठे सुर,नर, मुनि गंधर्व सब अयोध्या धाम में भेष बदलकर पहुंच गए. स्वर्ग से सारे देवी देवता शंख नाद करते हुए पुष्पों की वर्षा करने लगे.

अयोध्या में बधाइयां बजने लगी प्रभु जन्म की कथा सुनते ही कथा स्थल प्रभु के जयकारों से गूंजने लगा और कथा प्रेमी बधाई गीत में नचाने लगे. कथा श्रोताओं में तमाम साधु संत, आम जनमानस, तमाम प्रांतों से पधारे गुरु भाई बहन एवं सदगुरू परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

virendra shukla karwi

 

M.90054 25424

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें