कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के विवादित बोल : महिलाओं को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं शिवराज
शिवपुरी :
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता विंग कमांडर अनुमा आचार्य शिवपुरी के दौरे पर थीं, जहां उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मुंह से इस तरह की बातें शोभा नहीं देती। साथ ही उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं और 1250 रुपये, 1550 रुपये, 1750 रुपये कहकर सरेआम महिलाओं की बोली लगा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों की बात करते हुए क्षेत्रीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया पर निशाना साधा और कहा कि यकीनन किसी भी तरह से कोई विकास नहीं होना, यहां तक कि पर्यटन क्षेत्र में भी काम नहीं होना उनका बहुत बड़ा फेलियर है।
अनुमा आचार्य ने कहा कि अगर जनता उस मुद्दे पर बात नहीं करती तो यह जनता का फेलियर है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार मंत्री, उद्योग मंत्री और युवा मंत्री रहने के बावजूद भी यदि विकास नहीं होता और जिन सड़कों को सीमेंट और कंक्रीट की सड़कों को आप विकास कहते हैं तो यह जनता की बहुत बड़ी भूल है। वहीं इस दौरान अनुमा आचार्य ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को सफल बताया और कहा कि जन सैलाब को जोड़ने का काम करते हुए जन आक्रोश शैली जनता के बीच जाकर समर्थन जुटा रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
दिगम्बर जैन समाज में सोशल मीडिया की मर्यादा बनाए रखना समय की आवश्यकता, संतों की वाणी को विवादों का माध्यम बनाना धर्म की गरिमा के विरुद्ध
MP Police Constable Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख जारी, 9 दिसंबर से होगा एग्जाम
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मौज-मस्ती : साल 2027 के प्रस्तावित कैलेंडर में कुल 121 दिन मिलेगी