📅 Friday, 09 October 2026 | 01:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,436.19 ▼ -202.51 (-0.28%) • निफ्टी 50: 22,534.50 ▼ -68.60 (-0.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

जबलपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे से फिसल कर मिट्टी पर उतरी : सभी यात्री सुरक्षित

📅 13 March 2022, 01:28 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जबलपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे से फिसल कर मिट्टी पर उतरी : सभी यात्री सुरक्षित
जबलपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे से फिसल कर मिट्टी पर उतरी : सभी यात्री सुरक्षित

जबलपुर : जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा टल गया. एयर इंडिया की दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट लैंड होते समय रनवे से फिसल कर मिट्टी पर उतरी. फ्लाइट में 54 यात्री सवार थे : जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट संख्या E-9167 में 54 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई सभी यात्री सुरक्षित है. वहीं मौके पर एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड और फिर अधिकारी पहुंचे. घटना दोपहर 1.30 बजे की बताई जा रही है. घटनास्थल को एयरपोर्ट प्रशासन ने कब्जे मे लेकर सभी यात्रियों को लाउंज में पहुंचाया है. 

लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह से क्षतिग्रस्त : फ्लाइट रनवे से उतरकर एयर स्ट्रिप के किनारे पड़े मुरम में धंस गई. इससे विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट के हादसे पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. वे फ्लाइट के अनियंत्रित होकर रनवे से फिसलने की घटना की जांच की बात कर रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें