📅 Monday, 14 September 2026 | 09:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,600 🥈 चांदी (1kg): ₹216,100 ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
जोधपुर

पालीवाल नवयुवक मंडल नेवरी का गठन- श्री हरिओम पुणद को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनित

📅 29 March 2019, 08:50 PM ✍️ Sanjay paliwal...✍️ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल नवयुवक मंडल नेवरी का गठन- श्री हरिओम पुणद को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनित
पालीवाल नवयुवक मंडल नेवरी का गठन- श्री हरिओम पुणद को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनित

जोधपुर। पालीवाल समाज कर्णावती 24 खेड़ा के पालीवाल नवयुवक मंडल नेवरी मीडिया प्रभारी एवं प्रसार मंत्री श्री दलपत पुणद ने पालीवाल वाणी को बताया कि नेवरी गांव में पालीवाल समाज के सभी युवाओं ने होली महोत्सव की बेला पर पालीवाल समाज नवयुवक मंडल का गठन करने का एक सामूहिक निर्णय लिया गया।

जिसका गठन होली पर्व दूसरे दिन ठाकुर जी मंदिर में पालीवाल नवयुवक मंडल की एक सामुहिक संपन्न हुई। बैठक में नेवरी गांव के समस्त युवाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए पालीवाल नवयुवक मंडल गठन में अहम भूमिका निभाते हुए अमूल्य योगदान दिया। इस दौरान कार्यकारिणी के विभिन्न पदों का सृजन किया गया। सर्वसम्मति से पालीवाल नवयुवक मंडल नेवरी में श्री हरिओम पुणद को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष की सहमती से भोमाराम मुधा उपाध्यक्ष, बद्री प्रसाद कुलधर कोषाध्यक्ष सहित सभी पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। पालीवाल नवयुवक मंडल कार्यकारिणी की इस बैठक में सर्वश्री गोविंद जी कुलधर, परमेश्वर जी, सोहम जी बुनिया, मनोज जी बुनिया, दुर्गाराम जी, खुशालराम जी, जसराज जी हरजाल, रावल राम जी, श्यामलाल जी, रामचंद्र जी, गणेश जी, लक्ष्मण जी धामट, पवन जी, विशनाराम जी, मिश्रीमल जी, पुखराज जी, नेम जी, प्रहलाद राम जी आदि की मौजूदगी होने से युवाओं साथियों में समाज के प्रति काफी जोश देखा गया।

▪  पालीवाल नवयुवक मंडल गठन होते ही सामूहिक निर्णय- वार्षिक सदस्यता शुल्क 500 रूपए तय

गठन के बाद कई मुख्य मुद्दों पर नवयुवक मंडल की कोर कमेटी ने विचार-विमर्श किया। जिसमें मुख्य रूप से गांव की साफ-सफाई तथा किसी भी समय समाज बंधु पर विपत्ति या कोई काम पड़ने पर हर संभव मदद करने का निर्णय लियाफ। सभी नवयुवक की वार्षिक सदस्यता शुल्क 500 रखने का भी फैसला हुआ। कार्यक्रम के अंत में सचिव द्वारा सभी समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। पालीवाल नवयुवक मंडल नेवरी के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को पालीवाल वाणी समाचार पत्र की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

paliwalwani
पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sanjay Paliwal... ✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें