संघ लोक सेवा आयोग ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी
UPSC Recruitment 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III सहित अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (UPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.upsc.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक UPSC Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 43 पदों को भरा जाएगा.
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2022
UPSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय में प्रॉसिक्यूटर(SFIO)-12
स्पेशलिस्ट ग्रेड III (सामान्य चिकित्सा) -28
असिस्टेंट प्रोफेसर (आयुर्वेद) -01
असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) -01
वेटेनरी ऑफिसर -10
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
UPSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 25 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति : नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था : 2026 में भारत में पीएमआई 59.5
EPFO New Rules 2025 : अब 100% PF निकालने की सुविधा, 13 पुराने नियम खत्म, ब्याज और डिजिटल सुविधा में बड़ी राहत
न्यूनतम वेतन पाने वालों को जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान की मिलेगी सैलरी : दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा : ग्वालियर हाईकोर्ट