India Post Office Recruitment 2022 : भारतीय डाक में पोस्टमैन समेत कई पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
भारतीय डाक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी सुनहरा अवसर है। इंडिया पोस्ट ने पोस्टल असिस्टेंट और मल्टी- पोस्टमैन के पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार अपना आवेदन 27 जुलाई 2022 तक dopsortsrecritment.in पर जमा कर सकते हैं।
वैकेंसी की डिटेल
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 17 पदोंको भरा जाएगा, जिसमें पोस्टल असिस्टेंट (पीए) के 6 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट (एसए) के 3 पद, पोस्टल असिस्टेंट (एसबीसीओ) का 1 पद, पोस्टमैन के 4 पद और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 3 पद शामिल हैं।
इन कार्यालयों में होगी पोस्टिंग
गुवाहाटी डिवीजन
दरंग डिवीजन
डिब्रूगढ़ डिवीजन
नागांव डिवीजन
शिवसागर डिवीजन
तिनसुकिया डिवीजन
आरएमएस जीएच डिवीजन
आरएमएस एस डिवीजन
सेविंग बैंक कंट्रोल डिवीजन (एसबीसीओ)
कितना मिलेगा वेतन
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 8l, l00 रुपये, पोस्टमैन के पदों के लिए 21,700- से 69,100 रुपये और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
पोस्टल और सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उनके पास कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान से बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र होना चाहिए। पोस्टमैन के पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार और एमटीएस- के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास योग्यता होनी चाहिए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति : नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था : 2026 में भारत में पीएमआई 59.5
EPFO New Rules 2025 : अब 100% PF निकालने की सुविधा, 13 पुराने नियम खत्म, ब्याज और डिजिटल सुविधा में बड़ी राहत
न्यूनतम वेतन पाने वालों को जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान की मिलेगी सैलरी : दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा : ग्वालियर हाईकोर्ट