📅 Sunday, 11 October 2026 | 12:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
नौकरी

DRDO Recruitment : साइंटिस्ट के 630 पदों पर निकली नौकरी, आज से कर सकते हैं आवेदन

📅 06 July 2022, 09:36 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
DRDO Recruitment : साइंटिस्ट के 630 पदों पर निकली नौकरी, आज से कर सकते हैं आवेदन
DRDO Recruitment : साइंटिस्ट के 630 पदों पर निकली नौकरी, आज से कर सकते हैं आवेदन

रिक्रूटमेंट एंड एसेसमेंट सेंटर (RAC), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिवेट कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 जुलाई 2022 से शुरु की गई है।

DRDO Scientist Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से साइंटिस्ट बी के कुल 630 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, डीआरडीओ के तहत साइंटिस्ट के 579 पद, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी में 43 पद और डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 8 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर/ लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। डीआरडीओ साइंटिस्ट भर्ती परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

DRDO Scientist Eligibility: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

डीआरडीओ में साइंटिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। वहीं, डीएसटी में 35 साल और एडीए में अधिकतम आयु सीमा 30 साल है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

DRDO Scientist Application: इस तारीख तक करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर 6 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें