📅 Sunday, 04 October 2026 | 05:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
नौकरी

10वीं, 12वीं पास के लिए एनडीए में सीधी भर्ती : कई पदों पर पाएं नौकरी

📅 03 January 2023, 11:40 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
10वीं, 12वीं पास के लिए एनडीए में सीधी भर्ती : कई पदों पर पाएं नौकरी
10वीं, 12वीं पास के लिए एनडीए में सीधी भर्ती : कई पदों पर पाएं नौकरी

NDA Recruitment 2023, Government Jobs : अगर आपने 10वीं, 12वीं पास कर ली है तो आपके लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आया है. वह भी नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए में. ऐसे में किन किन पदों पर कितनी भर्तियां की जानी है और कहां आवेदन किया जा सकता है इसकी पूरी जानकारी आप यहां देख लें और समय रहते अपना फॉर्म भर लें.

बता दें कि यह भर्ती राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे में निकाली है. भर्ती के माध्यम से यहां पर लोअर डिवीजन क्लर्क, पेंटर, ड्रॉट्समैन, कुक, फायरमैन, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत कई अन्य पद भरे जाएंगे. कुल 251 वैकेंसी निकाली गई है. जो कि इस प्रकार है-

मल्टी टास्किंग स्टाफ – 182

लोअर डिवीजन क्लर्क – 27

पेंटर – 1

ड्रॉट्समैन – 1

सिविल मोटर ड्राइवर – 8

प्रिंटर – 1

सिनेमा प्रोजेक्शनिस्ट – 1

कुक – 12

फायरमैन – 10

ब्लैकस्मिथ – 1

बेकर – 2

साइकिल रिपेयरर – 5

कहां करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ndacivrect.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. ध्यान दें कि विज्ञापन जारी होने के 21 दिनों के भीतर आवेदन किया जा सकता है. यानी 20 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं.

कैसे मिलेगी नौकरी

पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं स्क्रीन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. कुल वैकेंसी से 10 गुना उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें