📅 Friday, 09 October 2026 | 07:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
नौकरी

बंपर भर्तियां : 13 हजार से ज्यादा पदों पर निकली शिक्षक व अन्य पदों पर रिक्तियां

📅 26 December 2022, 08:52 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बंपर भर्तियां : 13 हजार से ज्यादा पदों पर निकली शिक्षक व अन्य पदों पर रिक्तियां
बंपर भर्तियां : 13 हजार से ज्यादा पदों पर निकली शिक्षक व अन्य पदों पर रिक्तियां

रायपुर : केंद्रीय विद्यालय ने अलग-अलग पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली है। केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक भर्ती के साथ-साथ गैर शैक्षणिक पदों पर भी भर्तियां होने जा रही है। इस वक्त देश में 1248 केंद्रीय विद्यालयों के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों में से रिक्त 13000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आज आवेदन की आखिरी तारीख है। इन पदों में टीचिंग के टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी हैं, जबकि नॉन-टीचिंग पदों में जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, सीनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, हिंदी ट्रांसलेटर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर सिविल, फाइनेंस ऑफिसर, लाइब्रेरियन, आदि शामिल हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें आवेदन के दौरान 2300/1500/1200 रुपये (पदों के अनुसार अलग-अलग) का शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी आज ही कर लेना होगा। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क में छूट भी दी गई, अधिक जानकारी के सम्बन्धित भर्ती अधिसूचना देखें। साथ ही, आवेदन के बाद सबमिट किए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन का प्रिंट लेने के साथ ही साथ इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

इन पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज यानि 26 दिसंबर 2022 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा केंद्रीय विद्यालय टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना हाल ही जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू की थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें