📅 Monday, 12 October 2026 | 07:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,800 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
नौकरी

Assam Cooperative Bank : ग्रेजुएट के लिए असिस्टेंट बैंक में निकली भर्ती

📅 02 May 2022, 01:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Assam Cooperative Bank : ग्रेजुएट के लिए असिस्टेंट बैंक में निकली भर्ती
Assam Cooperative Bank : ग्रेजुएट के लिए असिस्टेंट बैंक में निकली भर्ती

Assam Cooperative Bank Recruitment 2022 : असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अप्रैल से 13 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 100 खाली पदों को भरा जाएगा।

जानें- पदों के बारे में

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 29 अप्रैल 2022

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख: 13 मई 2022

पदों के बारे में

असिस्टेंट के 100 पदों पर आवेदन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता      

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो इसी के साथ कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

अनुभव

राज्य सहकारी बैंक में 3 (तीन) वर्ष या उससे अधिक समय तक काम किया हो। बता दें, काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता के रूप में 10 अंक दिए जाएंगे।

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है।

सैलरी

चुने गए उम्मीदवारों को 18730  से 68040 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन फीस

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।

कैसे करना है आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अप्रैल से 13 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें