📅 Monday, 19 October 2026 | 07:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,729.27 ▲ +413.67 (+0.56%) • निफ्टी 50: 23,146.15 ▲ +148.85 (+0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,290 • 🥈 चांदी (1kg): ₹213,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
जैसलमेर

जैसलमेर प्रशासन का बड़ा फैसला : रात में नहीं होगी शादी, बारात निकालने को लेकर निर्देश जारी

📅 09 May 2025, 06:04 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जैसलमेर प्रशासन का बड़ा फैसला : रात में नहीं होगी शादी, बारात निकालने को लेकर निर्देश जारी
जैसलमेर प्रशासन का बड़ा फैसला : रात में नहीं होगी शादी, बारात निकालने को लेकर निर्देश जारी

जैसलमेर. भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए कई राज्यों में कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। कई राज्यों में स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है, तो 10 मई 2025 तक एयरपोर्ट भी बंद रहेंगे। वहीं, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। अब जैसलमेर प्रशासन ने भी सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए हैं, जो अगला आदेश आने तक लागू रहेंगे।

क्या निर्देश जारी हुए?

देश के माहौल को देखते हुए जैसलमेर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, जिसमें अगले आदेश तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही शादियों का आयोजन भी दिन में ही किया जाएगा। इसके लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसमें रात को ढोल-बाजे बजाने, बारात निकालने, डीजे बजाने और किसी एक जगह पर लोगों के जमा होने की इजाजत नहीं है। साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था करने की भी अनुमति नहीं मिलेगी। जैसलमेर प्रशासन ने यह फैसला लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

इसके अलावा, राजस्थान के सीमा क्षेत्रों में में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने की भी अपील की गई है।

जोधपुर की शादी का वीडियो वायरल

देशभर में ब्लैकआउट की प्रैक्टिस की गई, जिसमें जोधपुर भी शामिल था। यहां पर शादी का आयोजन हुआ, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने ब्लैकआउट के दौरान अंधेरे में फेरे पूरे किए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अब हालात थोड़े नाजुक हो गए हैं, जिसके चलते इस तरह से रात में शादी की इजाजत नहीं दी जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें