📅 Monday, 28 September 2026 | 08:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
जयपुर

सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित

📅 23 December 2024, 08:00 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित
सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित

M. Ajnabee, Kishan paliwal

जयपुर (हि.स.). राजस्थान में शीतकालीन अवकाश शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से ही शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में यह अवकाश रहेगा।

शिविरा पंचांग के अनुसार शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2024 से पांच जनवरी 2025 तक होगा। पूर्व में भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि कड़ाके की सर्दी पड़ने पर स्कूलों में अवकाश का निर्णय किया जाएगा। शिविरा पंचांग में अवकाश की तिथि पहले ही निर्धारित थी, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति थी। अब शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सर्दी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है ताकि बच्चों की सेहत पर कोई असर न हो। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान सात डिग्री से नीचे जा चुका है। विशेष रूप से उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा। स्कूलों में यह अवकाश पांच जनवरी 2025 तक रहेगा ।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें